पांकी थाना परिसर में करमा पूजा एवं ईद मिलाद उन नबी पर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

पांकी थाना परिसर में मंगलवार की संध्या आगामी पर्व करमा पूजा एवं ईद मिलाद उन नबी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई जिसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न समुदाय के दर्जनों लोगों समेत जनप्रतिनिधि एवं प्रखंड के अधिकारी उपस्थित हुए, बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी राजेश रंजन ने की,
बैठक में उपस्थित विभिन्न समुदाय के प्रबुद्ध लोगों समेत विभिन्न पंचायत के जनप्रतिनिधियों से थाना प्रभारी ने संबंधित क्षेत्र में आगामी पर्व करमा पूजा एवं ईद उल मिलादुन्नबी को लेकर की जा रही विशेष तैयारी की विस्तृत जानकारी ली एवं इस अवसर पर उत्पन्न समस्या एवं सुझाव का आदान प्रदान भी किया, उन्होंने कहा कि त्यौहार के दौरान किसी भी तरह के अफवाह ना फैलाएं और ना फैलने दें, इस दौरान यदि कहीं अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल थाने को सूचित करें, उन्होंने सभी समुदाय के लोगों से आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से दोनों पर्व मनाने की अपील की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद एवं जिला परिषद सदस्य खुशबू कुमारी ने उपस्थित सभी लोगों को दोनों पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्यौहार खुशियां लेकर आता है इसलिए त्यौहार के दौरान सतर्कता बरतें एवं शांतिपूर्वक ढंग से त्यौहार मनाएं, उन्होंने करमा पूजा को लेकर श्रद्धालुओं से करम डाली विसर्जन में गहरे पानी से परहेज करने एवं इस दौरान बच्चों को न ले जाने की अपील की।
बैठक में प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद के अलावे प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी ललित प्रसाद सिंह, जिला परिषद सदस्य, प्रखंड उप प्रमुख अमित कुमार चौहान ,पुलिस इंस्पेक्टर पूनम टोप्पो, विधायक प्रतिनिधि मिन्टी वर्मा, मुखिया प्रेम प्रसाद, राजेंद्र पांडे अनीता लोहरा, सुनील प्रजापति, हफीजुल अंसारी, रफीक अंसारी, सदर अब्दुल हसन, अबुल हसन पूर्व मुखिया एजाज खान समेत दर्जनों जनप्रतिनिधि समेत अन्य लोग उपस्थित थे।