​पांकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

​पांकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

​ पांकी थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक 21 वर्षीय युवक को अवैध देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पांकी थाना में कांड सं0-107/2026, दिनांक 30/06/2026 को आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)(a)/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
​प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 30 जून 2026 को वरीय पुलिस पदाधिकारी को क्षेत्र में अवैध हथियार की मौजूदगी के संबंध में एक गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद गश्ती दल के पदाधिकारी स०अ०नि० श्याम लाल यादव के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज किया गया।
​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पलामू के आदेश और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लेस्लीगंज के निर्देशन में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। इस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक को कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
​गिरफ्तार अभियुक्त रंजीत कुमार रवि (उम्र करीब 21 वर्ष), पिता- रविन्द्र राम, ग्राम- भरी, थाना- पांकी, जिला- पलामू का निवासी है जिसके पास से​ एक देशी कट्टा
​एक जिंदा गोली बरामद किया गया है।
​इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में मुख्य रूप से
​प्रशांत कुमार-2 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लेस्लीगंज, पांकी, पलामू
​दीपक कुमार सिंह (पु०अ०नि० सह थाना प्रभारी, पांकी)
​रविन्द्र राहुल साय (पु०अ०नि०)
​श्याम लाल यादव (स०अ०नि०)
​सुरेन्द्र राम-(स०अ०नि०)
​पांकी थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।