पांकी निवासी भाजपा नेता मनोज सिन्हा के नेतृत्व में दर्जनों लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा में हुए शामिल
पांकी निवासी भाजपा नेता मनोज सिन्हा के नेतृत्व में दर्जनों लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा में हुए शामिल
प्रखंड के भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रतिनिधि मनोज सिन्हा के नेतृत्व में रविवार की दोपहर दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता सहित अन्य लोगों ने मेदिनीनगर स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यालय में झामुमो की सदस्यता ग्रहण कर शामिल हुए, भाजपा छोड़ झा मु मो में शामिल कार्यकर्ताओं को पार्टी के जिला अध्यक्ष ने अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत किया।
झामुमो की सदस्यता ग्रहण किये लोगों ने बताया कि गुरु जी के संघर्षों से प्रेरित होकर एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के कार्यों से प्रभावित होकर वे इस पार्टी में शामिल हुए। भाजपा छोड़ झामुमो में सदस्यता ग्रहण करने वालों में पांकी निवासी शिवपूजन सिंह, मोहम्मद हलीम अंसारी, बबलू आलम, भीम सिंह, संजय सिंह, वीरेंद्र मोची ,पाचन प्रजापति, नंदू मोची, वीरेंद्र मोची ,गणेश सिंह ,संतोषी मोची, रामू पासवान ,रजनीश सहाय, बैजनाथ सिंह ,संतोष सिंह तेतर मोची सहित अन्य शामिल थे।
