पांकी में 15 वर्षीय किशोर का पेड़ से लटका मिला शव, लक्ष्मी पूजा जागरण देखने निकला था घर से
पांकी के पिपराटांड़ में 15 वर्षीय किशोर का पेड़ से लटका मिला शव, इलाके में सनसनी
पांकी
पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपराटांड़ में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। सोमवार की रात लक्ष्मी पूजा का जागरण देखने घर से निकले 15 वर्षीय गोल्डेन कुमार का शव मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे गोंगो और सीरम गांव के बीच एक शीशम के पेड़ से लटका हुआ मिला।
घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। किशोर की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

