पांकी में महिला की हत्या, पति पर आरोप, घर में ताला लगाकर फरार

पांकी में महिला की हत्या, घर में ताला लगाकर पति फरार

पलामू जिले में पांकी थाना क्षेत्र के केकरगढ़ पंचायत के मतनाग में एक आदिम जनजाति महिला की हत्या कर दी गई है. महिला की हत्या का आरोप उसके पति पर ही लगा है. पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है. इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति ने महिला के शव को घर में ही छुपा दिया था. इस वारदात की जानकारी मिलने के बाद पांकी के थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंची. पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को घर से बाहर निकाला. बता दें कि महिला की शादी दो वर्ष पहले विकास नामक युवक के साथ हुई थी. इस घटना को लेकर पांकी के थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि पति ने ही इस हत्या को अंजाम दिया है. पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है. मृतक महिला के नाम का सत्यापन नहीं हो पाया है. घर में पति और पत्नी ही सिर्फ रहा करते थे. मृतक का घर जंगली क्षेत्र में और नजदीक में कोई घर नहीं है. इस इलाके में सिर्फ दो आदमी जनजाति परिवार के लोग ही रहते हैं. बता दें कि जिस इलाके में यह घटना हुई है वह अति नक्सल प्रभावित इलाका है. यह इलाका पलामू, चतरा और लातेहार का सीमावर्ती क्षेत्र है. इस इलाके में पुलिस एवं प्रशासनिक तंत्र का पहुंचना एक बड़ी चुनौती रही है।