गिरिडीह में जेएलकेएम का बढ़ा कुनबा, लोजपा जिलाध्यक्ष विनित कुमार व मुखिया मो. सिद्दकी समर्थकों संग हुए शामिल

गिरिडीह में जेएलकेएम का बढ़ा कुनबा, लोजपा जिलाध्यक्ष विनित कुमार व मुखिया मो. सिद्दकी समर्थकों संग हुए शामिल

जयराम महतो की मौजूदगी में नागेन्द्र चन्द्रवंशी ने दिलाई सदस्यता, संगठन विस्तार पर दिया जोर

गिरिडीह। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने संगठन विस्तार अभियान के तहत मंगलवार को गिरिडीह में बड़ा राजनीतिक संदेश दिया। बक्सीडीह रोड स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो की उपस्थिति में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के जिलाध्यक्ष विनित कुमार, मधवाडीह पंचायत के मुखिया मो. सिद्दकी अंसारी सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने जेएलकेएम की सदस्यता ग्रहण की।

जेएलकेएम के केंद्रीय संयुक्त महासचिव नागेन्द्र चन्द्रवंशी की पहल पर आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में विनित कुमार के साथ महेंद्र वर्मा, आदित्य राज, सुमित कुमार, करण कुमार यादव, सुमित सिंह, जयंत, राजेश, अर्जुन, संतोष, ऋषभ, रितेश, प्रियम सिन्हा, शुभम कुमार, विकास रंजन, अभिजीत वर्मा, प्रिंस राज, दीपक, अनु सहित कई युवाओं ने पार्टी का दामन थामा। वहीं मुखिया मो. सिद्दकी अंसारी के नेतृत्व में गांडेय विधानसभा क्षेत्र से शेदकी अंसारी, मामुद्दीन अंसारी, सिदकी मीना, लियाकत खान, मो. इब्राहिम, मो. आरिफ, मिराज खान, यासीन खान समेत कई लोग जेएलकेएम में शामिल हुए। सभी नए सदस्यों का जयराम महतो ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर जयराम महतो ने कहा कि पार्टी को गांव-गांव तक मजबूत करने के लिए लगातार संगठन विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विनित कुमार, मुखिया मो. सिद्दकी अंसारी और उनके समर्थकों के शामिल होने से गिरिडीह में जेएलकेएम और मजबूत होगी। उन्होंने दावा किया कि जेएलकेएम ही ऐसी पार्टी है जो सत्ता से समझौता करने के बजाय भ्रष्टाचार, छात्र हित, बेरोजगारी और आम जनता के मुद्दों पर लगातार संघर्ष कर रही है।

केंद्रीय संयुक्त महासचिव नागेन्द्र चन्द्रवंशी ने कहा कि जेएलकेएम झारखंड के युवाओं, छात्रों, पिछड़ों और दबे-कुचले लोगों की आवाज बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि जयराम महतो के नेतृत्व में पार्टी लगातार जनसरोकारों के मुद्दे उठा रही है, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।

कार्यक्रम में केंद्रीय महासचिव फरजान खान, केंद्रीय संगठन सचिव यमुना मंडल, कनक गुप्ता, केंद्रीय युवा अध्यक्ष दिग्विजय रॉय, जिला अध्यक्ष अमित कुमार, जिला महासचिव प्रकाश वर्मा, जिला सचिव अर्जुन पंडित, शुभाष चौधरी, सिद्धांत रंजन, दीपक कुमार, नगर अध्यक्ष आकाश विश्वकर्मा, रंजन कुमार, अशोक कुमार यादव, संदीप मलहा, वतन साहू, मिहीर कुमार, भुनेश्वर दास, बसंत ताती, राजेश रवानी, सूरज यादव, सुरेन्द्र यादव, विकास झारखंडी, कुलदीप, मजहर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे

You may have missed