पांकी के पूर्व विधायक प्रत्याशी रुद्र कुमार शुक्ला बने झारखंड ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष
झारखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बने रुद्र कुमार शुक्ला
नीलांबर-पीतांबरपुर।
झारखंड प्रदेश ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस की नई प्रदेश कमेटी में पांकी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक प्रत्याशी रुद्र कुमार शुक्ला को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष मधु गौड़ यास्की ने झारखंड प्रभारी आदित्य विक्रम जैसवाल के नेतृत्व में की है।
प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर रुद्र कुमार शुक्ला ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मधु गौड़ यास्की और झारखंड प्रभारी आदित्य विक्रम जैसवाल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। साथ ही झारखंड में कांग्रेस और प्रोफेशनल कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे।
उन्होंने प्रदेश कमेटी में नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी साथी मिलकर संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में काम करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से झारखंड में कांग्रेस और प्रोफेशनल कांग्रेस की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।


