दिवाली से पहले कोल इंडिया के एक लाख ठेका श्रमिकों को राहत, दैनिक मजदूरी बढ़कर ₹1,443 तक हुई

दिवाली से पहले कोल इंडिया लिमिटेड के करीब एक लाख ठेका श्रमिकों के लिए राहत की खबर है। कंपनी ने परिवर्तनीय महंगाई भत्ते (VDA) की नई दरें जारी की हैं, जिसके बाद श्रमिकों की दैनिक मजदूरी बढ़कर 1,341 रुपये से 1,443 रुपये तक हो जाएगी। नई दरें 1 अक्टूबर 2026 से लागू हो चुकी हैं और 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेंगी। इस फैसले से कोयला खदानों में काम करने वाले श्रमिकों की आय में बढ़ोतरी होगी।

नई दरों के तहत अकुशल श्रमिकों को प्रतिदिन 1,341 रुपये, अर्धकुशल श्रमिकों को 1,375 रुपये, कुशल श्रमिकों को 1,409 रुपये और उच्च कुशल श्रमिकों को 1,443 रुपये मिलेंगे। इस फैसले का लाभ कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनियों में काम करने वाले ठेका मजदूरों को भी मिलेगा। धनबाद स्थित भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के करीब 6,000 ठेका श्रमिक भी इससे लाभान्वित होंगे। बढ़ती महंगाई के बीच वेतन में यह बढ़ोतरी श्रमिकों और उनके परिवारों को आर्थिक राहत देगी।