पांकी के आसेहार में कब्रिस्तान चारदीवारी निर्माण को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने रखा अपना पक्ष
पांकी के आसेहार में कब्रिस्तान चारदीवारी निर्माण को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने रखा अपना पक्ष
कहा पूर्व का कब्रिस्तान भर चुका है, नए कब्रिस्तान का निर्माण होना समाज के लिए बेहद आवश्यक
पांकी प्रखंड के आसेहार पंचायत के केलहरिया टोले में कल्याण विभाग द्वारा कब्रिस्तान चारदीवारी के निर्माण में फर्जी स्थल पर कब्रिस्तान की चार दिवारी का निर्माण होने का मामला सोशल मीडिया में प्रकाशित होने के बाद आसेहार पंचायत के मुस्लिम समाज के लोगों ने अपना पक्ष रखते हुए चार दीवारी निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करवाने की मांग विभाग एवं उच्चाधिकारियों की है, इस संबंध में आसेहार पंचायत के सदर ताजुद्दीन अहमद ने बताया कि पूर्व का कब्रिस्तान फूल हो चुका है इसे लेकर समाज के ही एक व्यक्ति के द्वारा कब्रस्तान हेतु भूमि कमिटी को दान में दे दी गई है, एवं सरकारी प्रावधान के तहत राज्यपाल के नाम भूमि हस्तानांतरित करने करने की प्रक्रिया की गई है, बावजूद इसके राजनीतिक के तहत कब्रिस्तान निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न की जा रही है जो समाज के लिए उचित नहीं है उन्होंने विभाग से तत्काल कब्रिस्तान चार दीवारी निर्माण कार्य कराने की मांग की है।
वही मौके पर मौजूद मोहम्मद कलाम अंसारी बबलू अंसारी अकबर अंसारी में बताया कि पूर्व में सड़क किनारे कब्रिस्तान था जो लगभग भर चुका है इसके बाद गांव के ही एक दानदाता मोहम्मद अजहर इस्लाम के द्वारा अंजुमन कमिटी को कब्रस्तान हेतु भूमि दान दी गई है दानदाता एवं समाज के लोगों को कोई आपत्ति नहीं है बावजूद कुछ लोग राजनीति के तहत मामले को तूल देने में लगे हुए हैं एवं विकास कार्य में अड़चन लगा रहे हैं, मुस्लिम समाज के लोगों को इस संदर्भ में कोई आपत्ति नहीं है उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं विभाग के अधिकारियों से शीघ्र चारदीवारी निर्माण कार्य पूर्ण कराने की मांग की है।

