पांकी अमानत बराज परियोजना को मिली नई रफ्तार, 786 करोड़ की योजना से किसानों को बड़ी राहत
पांकी अमानत बराज परियोजना को मिली नई ऊर्जा, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने दी सौगात
कहा -किसान खुशहाल होंगे तभी होगा झारखंड खुशहाल
पांकी समेत पलामू क्षेत्र की कृषि और सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर मंगलवार की दोपहर पांकी पहुंच अमानत बराज का दौरा कीया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनता को योजना के विधिवत शुरू होने की सौगात दी, जिससे क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
दौरे के दौरान राधा कृष्ण किशोर ने बराज स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उनके साथ जल संसाधन विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।
नक्शे के जरिए समीक्षा: मंत्री जी ने परियोजना के विस्तृत नक्शे का अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए ताकि कार्य समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा हो सके।
सिंचाई क्षमता: इस बराज के पूर्ण होने से अमानत नदी के पानी का संचयन होगा, जिससे पांकी ,तरहसी, पाटन समेत अन्य क्षेत्रों के सैकड़ो गांवों की हजारों एकड़ भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।
किसानों के लिए वरदान साबित होगी योजना
स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि यह परियोजना इस क्षेत्र की लाइफलाइन साबित होगी। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि हर खेत तक पानी पहुँचे ताकि किसानों को सूखे की मार न झेलनी पड़े।” योजना शुरू होने की आधिकारिक घोषणा के बाद ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के विकास के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया।
आपको बता दें की कुछ महीने पूर्व ही वित्त मंत्री के द्वारा अमानत बराज का निरीक्षण किया गया था एवं इस दौरान उन्होंने स्थानीय किसानों के साथ बैठक कर शीघ्र ही योजना के शुरुआत होने की बातें भी कही थी, अमानत बराज योजना की प्रशासनिक स्वीकृति झारखंड सरकार के मंत्री राधा कृष्ण किशोर के पहल पर कुछ ही महीने में मिल जाना बेहद सुखद खबर है, सरकार ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए 786 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। अब जल संसाधन विभाग नोडल एजेंसी के रूप में इस पर तेजी से काम शुरू करेगा। सरकार ने इस पूरी योजना को अगले तीन वर्षों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।कार्य पूरा हो जाने से पांकी तरहसी मनातू और पाटन के किसान लाभान्वित होंगे।
मौके पर प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद जिला परिषद सदस्य खुशबू कुमारी उप प्रमुख अमित कुमार चौहान मुखिया संघ अध्यक्ष राजेंद्र पांडे सहित सैकड़ो को उपस्थित थे।


