पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर चलाया गया स्वच्छता अभियान
पलामू जिले के तरहसी प्रखंड के उदयपुरा वन पंचायत सचिवालय परिसर में गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती बहुत ही श्रद्धा पूर्वक और सम्मान के साथ मनाया गया कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के द्वारा विस्तार की गई जबकि संचालन पूर्व प्रखंड अध्यक्ष शंभू प्रसाद ने किया मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे इस अवसर पर भाजपा मंडल मंत्री अनिल सिंह पूर्व नेता लाल प्रसाद महिला भाजपा नेत्री सोनी देवी छात्र नेता उज्जवल पांडे अजय सिंह एवं कई कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया जबकि वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय दीनदयाल दयाल उपाध्याय के जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए समर्पित रही है उनका अंतिम सपना आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन का सोंच है उन्होंने उनके जीवन दर्शन अपने जीवन में उतारने का निर्णय भी लिया

