पालकोट में नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए नामांकन शुरू

पालकोट में नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए नामांकन शुरू।

पालकोट प्रखंड के सरना टोली स्थित यूनिवर्सल आई.टी. कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान द्वारा भारत सरकार की कौशल विकास योजना के तहत नि:शुल्क नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस पहल से क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी दक्षता प्रदान कर रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।संस्थान के संस्थापक सह प्रशिक्षक अर्जुन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जन शिक्षण संस्थान विकास भारती के तत्वावधान में “असिस्टेंट कंप्यूटर ऑपरेटर” कोर्स के लिए सत्र 2026-27 हेतु नामांकन लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू हो चुकी है, जबकि इसकी अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई है।उन्होंने यह भी बताया कि कोर्स के लिए सीटों की संख्या सीमित है, इसलिए इच्छुक अभ्यर्थियों को समय रहते नामांकन कराने की सलाह दी गई है। इस योजना के माध्यम से क्षेत्र के युवा एवं युवतियां कंप्यूटर की बुनियादी एवं आवश्यक जानकारी हासिल कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं।
संस्थान प्रबंधन ने अधिक से अधिक युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है, ताकि वे कौशल विकास योजना से जुड़कर अपने भविष्य को बेहतर बनाएं।