पाकिस्तान की मदद से चलता था अमन साव का अपराध का कारोबार
अमन साव और गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के बीच की कड़ी रहे गैंगस्टर सुनील मीणा उर्फ मयंक सिंह को अजरबैजान से लाए जाने के बाद एटीएस ने रिमांड पर लिया है। मयंक ने बताया है कि वह लॉरेंस व अमन गैंग को हथियार मुहैया कराता था।गैंगस्टर अमन साव के गिरोह के पास पाकिस्तान से हथियार आते थे। इसके बाद हवाला के जरिए पाकिस्तान के हथियार डीलरों तक पैसे पहुंचाए जाते थे। झारखंड एटीएस ने पूरी कड़ी का खुलासा किया है। गौरतलब है कि अमन साव और गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के बीच की कड़ी रहे गैंगस्टर सुनील मीणा उर्फ मयंक सिंह को अजरबैजान से लाए जाने के बाद एटीएस ने रिमांड पर लिया है। मयंक ने बताया है कि वह लॉरेंस व अमन गैंग को हथियार मुहैया कराता एटीएस जांच में पता चला है कि रांची में कोयला कारोबारी विपिन मिश्रा पर फायरिंग में पाकिस्तान से आए हथियार का इस्तेमाल हुआ था। पाकिस्तान से 15 हथियारों का एक कंसाइंमेंट आया था। उसी के एक हथियार से अमन साव के गुर्गों ने विपिन पर गोली चलाई थी।

