ओबीसी एकता अधिकार मंच ने तिसीबार कला के श्रद्धालुओं को माता वैष्णो देवी की यात्रा के लिए किया रवाना

0
44bb9da6-dfb7-4581-8b2e-a621c5cdfc93

ओबीसी एकता अधिकार मंच ने तिसीबार कला के श्रद्धालुओं को माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए किया रवाना
बिश्रामपुर (पलामू) : ओबीसी एकता अधिकार मंच के तत्वाधान में पांडू प्रखंड के ग्राम तिसीबार कला के श्रद्धालुओं को 19 सितंबर 2024 (गुरुवार) को माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना किया गया. इस अवसर पर मंच के केंद्रीय अध्यक्ष एवं विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी श्री ब्रह्मदेव प्रसाद जी नें सभी श्रद्धालुओं को भगवा गमछा पहनाकर सम्मानित किया और पानी एवं नाश्ता के पैकेट वितरित किए. सभी श्रद्धालु सम्मानित होने पर खुशी जाहिर की.
यात्रा की शुरुआत विश्रामपुर कार्यालय से की गई, जहां से सभी श्रद्धालु गढ़वा रोड स्टेशन के लिए प्रस्थान हुए. स्टेशन पर आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में श्री प्रसाद ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएँ देते हुए माता वैष्णो देवी का जयकारा लगाया और उनकी यात्रा को मंगलमय होने की कामना की. उन्होंने कहा कि यह यात्रा श्रद्धालुओं के लिए एक आध्यात्मिक और धार्मिक अनुभव के रूप में विशेष महत्त्व रखती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *