ओबीसी एकता अधिकार मंच के अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद का झारखंड के इटको में भव्य स्वागत

0
5050de88-35c9-47da-a4c3-20f565075334

ओ.बी.सी. एकता अधिकार मंच, झारखंड प्रदेश के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद को इटको में लोगों ने किया भव्य रूप से स्वागत

ओबीसी एकता अधिकार मांछे केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद ओबीसी के हक अधिकार की लड़ाई को आगे बढ़ते हुए नव प्रखंड के आईटीसीओ गांव में पहुंचे पहुंचे लोगों की भीड़ लग गई और लोगों ने भव्य रूप से स्वागत किया इतनी बारिश होने के बावजूद भी लोगों की वीडियो बता रही है कि ओबीसी अब अपने हक अधिकार के लिए जाग चुका है
इसी दौरान मंच को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद ने डॉक्टर लोहिया जी जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के नारा को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि 100 में से 90 शोषित है 90 ने ललकारा है 90 भाग हमारा है इसीलिए हम चाहते हैं कि ओ.बी.सी. समाज को एकजुटता दिखाना बहुत आवश्यक है अभी हम लोगों ने जो रांची विधानसभा के समक्ष आंदोलन किया पर किसी विधानसभा के सदस्य ने विधानसभा के अंदर हमारी बात नहीं उठाई इसीलिए जो भी ओ.बी.सी. समाज के हित के बारे में सोचता है उसे हम उसे सत्ता में बैठाएं ताकि हम लोगों के बात को विधानसभा के अंदर माननीय अध्यक्ष जी के सामने रखा जाए यह तब ही संभव है जब हम सभी को मिलकर यह निर्णय लेना होगा कि ओ.बी.सी. समाज का जो बात करेगा हम उसका साथ देंगे।
मौके पर इटको के पूर्व मुखिया दीपक गुप्ता ने कहा कि हमारे यहां तो पिछले चार महीना से राशन नहीं दिया जा रहा है गरीब , मजदूर पर दिन प्रतिदिन अत्याचार होता जा रहा है जो भी मौजूद विधायक है उनके द्वारा इस क्षेत्र पर कोई ध्यान ही नहीं है ना ही यहां पर अच्छी शिक्षा की व्यवस्था है और ना ही अच्छी चिकित्सालय का व्यवस्था है बिना किसी घुस के कोई काम नहीं हो रहा है इसलिए हमने यह सोचा है कि जो ओ.बी.सी. के हित में कार्य करेगा हम उसके साथ खड़ा है।
सुरेश यादव ने कहा कि हमें तो आज बहुत खुशी हो रही है कि डॉ. लोहिया और कर्पूरी ठाकुर जी के बाद कोई ऐसा व्यक्ति आया है जो हमारी समस्या के लिए दिन-रात हमे जगाने का कार्य कर रहे हैं फिर भी हम लोग कान को बंद कर अपने हक अधिकार लेने से वंचित है। जी यह लड़ाई ब्रह्मदेव प्रसाद जी लड़ रहे हैं हमें उनका साथ देना चाहिए क्योंकि जो यह लड़ाई ब्रह्मदेव प्रसाद जी लड़ रहे है अपने लिए नहीं लड़ रहे हैं यह अपने ओ.बी.सी. समाज के लिए हक अधिकार के लड़ाई लड़ रहे हैं।
मौके पर जितेंद्र प्रसाद गुप्ता, बिहारी साव , नितिन कुमार यादव, मुन्ना शेख, अशोक सोनी, बबलू यादव , राजकुमार जी, शंभू जी, हरिहर जी एवं सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed