न्यू बार बिल्डिंग में विशेष सम्मान समारोह, ललन प्रसाद को मिला प्रशस्ति पत्र

न्यू बार बिल्डिंग परिषद रांची में आज दिन के करीब 3:00 बजे के आसपास अवधेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में रांची जिला अधिवक्ता लिपिक संघ का एक विशेष सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस समारोह में 30 अगस्त को झारखंड अधिवक्ता लिपिक वेलफेयर फंड कमेटी के तत्वाधार में वेलफेयर टिकट की बिक्री पूरे झारखंड में रांची जिला अधिवक्ता लिपिक संघ के द्वारा सबसे अधिक किए जाने हेतु संघ के सचिव ललन प्रसाद को माल्यार्पण ,बुके व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया मौके मुख्य रूप से रांची जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजय कुमार विद्रोही अधिवक्ता बसंत कुमार सिन्हा सहित अधिवक्ता लिपिक संघ के रामरतन राम ललित दास गोस्वामी ,मोहम्मद अयूब अंसारी ,परवेज आलम, इश्तियाक अहमद, सतनारायण राम ,ताजमहल हक, सतीश कुमार सिंह राधा गुप्ता रंजनी कांडुलना ,जया महतो, महेंद्र प्रसाद ,हर्षित कुमार, राजू जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे