नवनियुक्त नगर कांग्रेस अध्यक्ष परवेज अहमद का किया गया अभिनंदनआंदोलनारी पूर्व सांसद टेकलाल महतो को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में अलग झारखंड राज्य के आंदोलनकारी पूर्व सांसद पांच बार के विधायक टेकलाल महतो की 14 वीं पुण्यतिथि उनके चित्र पर माल्यार्पण कर कांग्रेसियों द्वारा उनहें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई । जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव की अध्यक्षता में नगर कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परवेज अहमद तथा वार्ड अध्यक्षों में बिनोद सिंह, जावेद इकबाल, अजित गुप्ता, मोहम्मद कमरूउद्दीन, रंजीत यादव, अशोक पासवान, राकेश सिंह, मोहम्मद मुजिब, सुधीर सिंह को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ तथा माला पहना कर अभिनन्दन किया गया । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि आने वाले कार्यक्रम वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत जिला, प्रखंड तथा पंचायत स्तर पर युद्ध स्तर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा । कार्यक्रम का संचालन कार्यकारणी के सदस्य संजय कुमार तिवारी जबकी धन्यवाद ज्ञापन जिला मीडिया अध्यक्ष निसार खान ने किया । मौके पर प्रदेश महासचिव बिनोद कुशवाहा प्रदेश सचिव अवधेश कुमार सिंह, शशि मोहन सिंह वरिष्ठ कांग्रेसी यमूना यादव, अशोक देव, अकील अहमद, सुरजीत नागवाला, दिगम्बर मेहता, रवि शर्मा, संजय गुप्ता, अजीम खान, विरेन्द्र कुमार सिंह, लाल बिहारी सिंह, साजिद हुसैन, राजू चौरसिया, कोमल कुमारी, सुनिल ओझा, सुनिल सिंह राठौर, डाॅ.प्रकाश कुमार, साजिद अली खान, गुड्डु सिंह, ज्ञानी प्रसाद मेहता, मुकेश पासवान, रिंकू कुमार, कजरु साव, सुनिल अग्रवाल, धीरेन्द्र कुमार दुबे, मिथलेश दुबे, सरयु यादव, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, अफरोज आलम, दिलीप कुमार रवि, सदरूल होदा, विजय कुमार सिंह, रीतलाल मंडल, राजीव मेहता, जयप्रकाश यादव, बाबर अंसारी, रघु जायसवाल, अजित कुमार सिंह, नरसिंह प्रजापति, मोहम्मद नौशाद आलम, माशूक अंसारी, भैया असीम कुमार, मुस्ताक अंसारी, मोहम्मद रब्बानी, राशिद खान, बाबू खान, तसलीम अंसारी, धीरज सिंह, अनिल कुमार भुईंया, निसार अहमद भोला, शब्बीर अहमद, जुबैर खान, राम कुमार पटेल, जहांगीर अंसारी, अलाउद्दीन हवारी, अर्जुन नायक, गोल्डन खान, मुगेश्वर प्रसाद चौधरी, कैफ अंसारी, मोहम्मद इम्तियाज, अहमद हुसैन, मोहम्मद सैफ, कौशर अहमद, मोहम्मद तौहिद, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद अफसर, अतिफ अमन, शाहबाज आलम, कौलेश्वर साव, अजय कुमार प्रजापति, शमशाद आलम, संजय कुमार दास, अभिषेक कुमार, अरूण कुमार सिंह ऊमा शंकर प्रसाद, मोहम्मद मुमताज, अरविंद कुमार, संजय कुमार, आशीष कुमार, रोहित कुमार, छोटू कुमार, मोहम्मद अनवर के अतिरिक्त सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।