नवजीवन अस्पताल को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने की मांग अवधेश सिंह चेरो

नवजीवन अस्पताल को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने की मांग अवधेश सिंह चेरो

पलामू, 18 जून 2025: सतबरवा के तुम्बागाड़ा में रांची रोड पर स्थित नवजीवन अस्पताल को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने की मांग जोर पकड़ रही है। स्थानीय निवासी अवधेश सिंह चेरो ने उपयुक्त पलामू को पत्र लिखकर इस संबंध में त्वरित कार्रवाई की अपील की है।

पत्र में बताया गया कि नवजीवन अस्पताल क्षेत्र में अपनी विश्वसनीयता और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जाना जाता है। यह अस्पताल पलामू, लातेहार, गढ़वा, झारखंड के साथ-साथ बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ से आने वाले मरीजों के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र है। विशेष रूप से गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए यह अस्पताल संतोषजनक सेवाएं प्रदान करता है।

अवधेश सिंह चेरो ने अपने पत्र में कहा, “नवजीवन अस्पताल को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने की आवश्यकता है ताकि गरीब मरीज इस योजना का लाभ उठाकर स्वस्थ और सशक्त जीवन जी सकें।” उन्होंने प्रशासन से प्राथमिकता के आधार पर इस दिशा में कदम उठाने की मांग की है।

स्थानीय लोगों का मानना है कि इस कदम से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और सुलभता में व्यापक सुधार होगा, जिससे हजारों जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सकेगा। प्रशासन से इस मांग पर शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।

You may have missed