नवा बाजार के तूकेबेरा में मनाया गया विहिप का स्थापना दिवस, हिंदू एकता और जन-जागरण पर जोर

विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस पलामू के नवा बाजार प्रखंड के तूकेबेरा में आयोजित किया गया  :  विहिप पलामू।

        विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस समारोह आज पलामू जिला अंतर्गत नवा बाजार प्रखंड के तूकेबेरा के दुर्गा मंदिर में आयोजित किया गया।   समारोह को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत सेवा टोली सदस्य दामोदर मिश्र ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की स्थापना 29 अगस्त 1964 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन संतों और विचारकों के मार्गदर्शन में हुई थी।  विश्व हिंदू परिषद हिंदू हित में लगातार कार्यरत है।  समरसता के लिए हम समाज के हर वर्ग तक पहुंच बना रहे हैं।

         जिला मंत्री अमित तिवारी ने बताया कि हिंदू समाज में एकता और जन-जागरण के लिए देश भर में विश्व हिंदू परिषद लगातार कार्यरत है।  सेवा और संस्कार से युक्त कार्यक्रमों से हिंदू समाज को एकत्रित कर सबको हिंदुत्व के प्रति प्रतिबद्धता से कार्य करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

        आज के समारोह में झारखंड प्रांत सेवा टोली सदस्य दामोदर मिश्र,  जिला मंत्री अमित तिवारी,  जिला बजरंग दल संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता,  सह मंत्री विवेक सिंह,  सह संयोजक हिमांशु पांडेय,  बलोपासना प्रमुख विकाश कुमार कश्यप,  गोविंद कुमार,  शिव ठाकुर,  कुंदन पांडेय,  विशाल कुमार,  संजीव कुमार,  हरिंदर कुमार,  रामनारायण तिवारी, दिलीप पासवान,  सरोज प्रजापति सहित अनेकों कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।