बिट्टू पाठक बने पलामू जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी का गठन

पलामू जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा सम्पन्न, सर्वसम्मिति से बिट्टू पाठक बने अध्यक्ष।

पलामू जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा (Annual General Meeting) सोमवार को सर्किट हाउस, डाल्टनगंज में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राजीव रंजन वर्मा पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) के रूप में उपस्थित रहे। आम सभा में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया तथा जिले में बॉक्सिंग खेल के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
नई कार्यकारिणी में जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक को अध्यक्ष, अजय साहू को सचिव, सनीनुल्लाह खान को कोषाध्यक्ष तथा शैलेश चंद्रवंशी, आशीष कुमार शुक्ला, राजनंदन यादव एवं चंद्र कुमार पांडेय को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं डॉ. शैल सिखा, राजा गुप्ता, खुर्शीद आलम एवं संतोष गुप्ता को सह सचिव बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शशि कुमारी, सुशीला कंडोलना, जतरु उरांव एवं सुधा कुमारी का चयन किया गया।
बैठक में जिले में बॉक्सिंग खेल के विकास, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में प्रतिभा खोज कार्यक्रम चलाने, आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी, खेल संसाधनों के विस्तार तथा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही एसोसिएशन की वार्षिक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए भविष्य की कार्ययोजना तैयार की गई।
बैठक के दौरान झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर हिन्दू न्यास बोर्ड के सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता हृदयानंद मिश्रा, श्याम नारायण सिंह, राज कुमार सिंह, शमीम अहमद राईन, ईश्वरी सिंह, विद्या सिंह चेरो, सच्चिदानंद मिश्रा, विपिन बिहारी, अनिल सिंह, विश्वजीत गुप्ता, इंदु भगत सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी वक्ताओं ने पलामू में बॉक्सिंग खेल को नई पहचान दिलाने और युवाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।