नन्हीं श्रद्धा के आगमन और भारती साहू के जन्मदिन पर सतबरवा में उमड़ा जन-सागर, प्रभावती कंपलेक्स पर हुआ भव्य महाजुटान! 🎉👶🎂💐

सतबरवा (पलामू): सतबरवा प्रखंड में दोहरी खुशी का भव्य उत्सव मनाया गया। समाजसेवी युवा नेता अतुल कुमार के घर उनकी नवजात पुत्री श्रद्धा साहू के स्वागत और उनकी धर्मपत्नी भारती साहू के जन्मदिन के अवसर पर 25 मई को प्रभापती कॉम्प्लेक्स में एक यादगार अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में सतबरवा प्रखंड का पूरा प्रशासनिक, राजनीतिक और सामाजिक तंत्र एक मंच पर नजर आया। ब्लॉक व थाना अधिकारी, पुलिस जवान, बैंक अधिकारी, सभी मुखिया, जनप्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि तथा विभिन्न पंचायतों के युवा, बुजुर्ग और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस जन-सैलाब को देखकर पूरा सतबरवा खुशी से सराबोर नजर आया।
सभी के लिए व्यंजन का व्यवस्था लम सम 50 विभिन्न प्रकार के स्टॉल सजाए गए थे,
मुखिया रीना साहू और समाजसेवी कमलेश प्रसाद के सुपुत्र तथा समाजसेवी अतुल कुमार इस अपार स्नेह और समर्थन से गद्गद हो गए। उन्होंने सभी अतिथियों का सिर झुकाकर आभार व्यक्त करते हुए कहा:
“आप सभी का प्यार और आशीर्वाद ही मेरी असली ताकत है। बस यही हौसला मुझे मिलता रहे, ताकि मैं बुजुर्गों की सेवा और युवाओं का विश्वास बनकर क्षेत्र की निरंतर सेवा करता रहूं।”
कार्यक्रम में सामाजिक सद्भाव, प्रशासनिक समर्थन और जन-जन का प्रेम एक साथ देखने को मिला। यह आयोजन न केवल दोहरी खुशी का जश्न था, बल्कि अतुल कुमार के प्रति क्षेत्रवासियों के गहरे विश्वास और स्नेह का भी प्रतीक बन गया