‘निरोगी भव’ कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य और कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

गढ़वा :–प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष मनोज प्रसाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा एवं सचिव निभा रंजना लकड़ा के निर्देशानुसार 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एव आउटरीच अभियान के तहत झालसा एवं डालसा द्वारा आयोजित “निरोगी भव” कार्यक्रम का आयोजन कल्याणपुर पंचायत भवन में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेडिएटर राकेश त्रिपाठी को मुखिया @अशोक चंद्रवंशी ने बुके देकर सम्मानित किया वहीं उपस्थित सभी पीएलबी को पंचायत सचिव के द्वारा बुके देकर सम्मानित किया गया तत्पश्चात दीप प्रज्वलन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत पीएलबी अरविंद तिवारी ने,, हर देश में तू हर वेश में तू,, शांति समरसता एकता गीत के साथ किया गया।

कार्यक्रम “निरोगी भव” एवं शिशु योजना पर प्रकाश डालते हुए पीएलबी मूल्य श्याम तिवारी ने कहा कि निरोगी भव केवल एक शब्द नहीं है बल्कि स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना है। भारतीय संस्कृति में हमेशा से कहा गया है कि “स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है।” यदि व्यक्ति स्वस्थ है, तभी वह अपने परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान दे सकता है। शिशु योजना पर कोरोना के समय अनाथ बच्चों के स्पॉन्सरशिप पर चर्चा किया सबका सपना है कि बच्चे हमारे पढ़े लिखे सबका भविष्य संवर जाए शिक्षा अधिकार अधिनियम मिड डे मिल्क पर जानकारी दिया गया है एक्सीडेंट संबंधी जानकारी मजदूर बाहर कमाने जाते हैं उसके बारे में जानकारी कई बिंदुओं पर चर्चा किया मुख्य अतिथि सह मेडिएटर राकेश कुमार त्रिपाठी जी ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह होते जा रहे हैं। गलत खानपान, तनाव, नशा और शारीरिक श्रम की कमी के कारण कई प्रकार की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे समय में झालसा का “निरोगी भव” कार्यक्रम लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का एक सराहनीय प्रयास कर रही है। तथा बच्चों का जैमिनल कोर्ट के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई उनके द्वारा कहा गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा कई तरह के मामले निपटाए जाते हैं डायन विशाही पर भी चर्चा किया गया डालसा का उद्देश्य केवल लोगों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराना ही नहीं है, बल्कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना भी है। निरोगी भव एवं शिशु कार्यक्रम तहत स्वास्थ्य जागरूकता, निशुल्क चिकित्सा , मानसिक स्वास्थ्य, स्वच्छता और नशामुक्ति जैसे विषयों पर लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकर के तहत वह हर व्यक्ति को मानसिक सामाजिक एवं आर्थिक स्वास्थ्य का अधिकार है
पीएलवी कृष्णानंद दुबे ने कहा
कहा कि एक स्वस्थ समाज का निर्माण तभी संभव है, जब हर व्यक्ति अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग हो। हमें नियमित व्यायाम संतुलित भोजन और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करानी चाहिए। सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य कार्ड आयुष्मान कार्ड से लोगों को लाभ लेना चाहिए इसके साथ ही स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर पंचायत के माननीय मुखिया श्री अशोक चंद्रवंशी जी ने अपने उदबोधन में समाज में महिलाओं एवं पुरुषों को आगे आ कर अपने बच्चों को निरोग रहने हेतु शराब ,तंबाकू एवं नशीले पदार्थों से बचाने के लिए स्वयं आगे आ कर पहल करना होगा। जिससे उनका घर परिवार एवं समाज स्वस्थ्य जीवन व्यतीत कर सके तथा वैसे असहाय अनाथ बेसहारा महिला दिव्यांग बुजुर्गों को इसकी सूचना हमें दी जाए ताकि उनका हम लोग समय रहते सहयोग कर सकें। इसके साथ plv रविंद्र पाठक ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी वही जेजेबोर्ड में प्रतिनि युक्ति पीएलबी विकास गौतम के द्वारा भी संबोधन किया गया
लोहरदगा ग्राम स्वराज गढ़वा के मधुलता कुमारी के द्वारा बाल विवाह निषेध पर महिलाओं एवं पुरुषों को शपथ दिलाया गया पंचायत के पंचायत सचिव महाराज राम द्वारा सभी योजनाओं पर पुनः ध्यानआकृष्ट कराते हुए सरकार के महत्वपूर्ण एवं उपयोगी योजनाओं का लाभ लें अंत में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया गया बैठक में वार्ड सदस्य जलसहिया जेएसएलपीएस की बहने ग्रामीण महिला पुरुष अधिक संख्या में उपस्थित थे।