सरस्वतीया नदी को पुनर्जीवित करने की मुहिम, धरातल पर दिखने लगा असर

मेराल से विवेकानंद चौबे का रिपोर्ट

मेराल में आपन सरस्वतीया नदी सफाई अभियान के पांचवें दिन सफाई अभियान लगातार जारी है। सफाई अभियान गुरुवार को मेराल नेनुआ मोड़ के पास सनराइज फैंस क्लब के सदस्यों द्वारा श्रम दान करते हुए तथा जेसीबी मशीन का खर्च वहन करते हुए किया गया ।सुबह से ही जेसीबी मशीन लगा कर तथा क्लब के सदस्यों द्वारा श्रम दान कर सफाई अभियान शुरू किया गया । समय समय पर सफाई अभियान का जायजा लेने सीओ सह प्रभारी बीडीओ यशवंत नायक सरस्वतीया नदी पहुंचते रहते हैं।विदित हो कि आपन सरस्वतीया नदी सफाई अभियान गढ़वा एसडीएम संजय कुमार पांडे के प्रयास एवं सफल मार्गदर्शन में प्रभारी बीडीओ सह सीओ यशवंत नायक के नेतृत्व में अपना अस्तित्व खो चुकी सरस्वतीया नदी लगातार सफाई अभियान से धीरे-धीरे अस्तित्व में दिखने लगी है। आपन सरस्वतीया नदी सफाई अभियान को सफल बनाने में गुरुवार को मुखिया राम सागर महतो विधायक प्रतिनिधि सह क्लब के मुख्य संरक्षक डॉ लालमोहन सांसद प्रतिनिधि विजय प्रसाद सनराइज क्लब के अध्यक्ष कमलेश कुमार संयोजक विनोद कुमार एस बी एकेडमी के निदेशक मदन यादव सियाराम कुमार अजीत कुमार कृष्ण कुमार ओमप्रकाश रजक देवव्रत कुमार मेहता सुनील कुमार मेहता रोहित कुमार आदि लोग बढ़ चढ़कर सहयोग करते हुए इस सफाई अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं।