नेतरहाट पर्यटन विकास को लेकर 4 नवंबर को ग्राम सभा

नेतरहाट पर्यटन विकास को लेकर 4 नवंबर को ग्राम सभा

महुआडांड़ प्रखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नेतरहाट के विकास एवं विस्तारीकरण को लेकर 4 नवंबर को ग्राम सभा की बैठक आयोजित की जाएगी।बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी संतोष कुमार बैठा करेंगे।
बैठक में मैगनोलिया पॉइंट के विस्तारीकरण तथा अन्य पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए भूमि अधिग्रहण पर चर्चा की जाएगी।
अधिकारियों ने पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों से ग्राम सभा में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की है, ताकि नेतरहाट को झारखंड का और भी आकर्षक एवं विकसित पर्यटन केंद्र बनाया जा सके।