नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का विद्यालय में हुआ सम्मान
नीट परीक्षा में 543 अंक प्राप्त करने वाले मनीष को एस डी मेमोरियल एकेडमी में किया गया सम्मानित।
नीट 2026 की परीक्षा में 534 अंक प्राप्त करने वाले मेराल थाना अंतर्गत लातदाग गांव निवासी मनीष यादव को सोमवार को एस डी मेमोरियल एकेडमी में सम्मानित किया गया। सोमवार सुबह प्रार्थना सभा के दौरान मनीष को विद्यालय के निदेशक ब्रजेश कुमार मिश्र तथा शिक्षकों ने विद्यार्थियों के बीच मनीष को डायरी एवं पेन दे कर सम्मानित किया तथा भविष्य में और बेहतर सफलता अर्जित करने की शुभकामना दी।गौरतलब हो कि मनीष यादव साधारण किसान परिवार से होने के बाद भी अपने परिश्रम के बल पर प्रथम प्रयास में हीं 534 अंक लाकर नीट की परीक्षा को सफलतापूर्वक पास किया।मनीष ने नर्सरी से सातवीं क्लास तक की पढ़ाई एस डी मेमोरियल एकेडमी में की।पढ़ाई को लेकर शुरू से ही वह काफी गंभीर था अपने सरल स्वभाव एवंआज्ञाकारी प्रवृत्ति के कारण शिक्षकों का प्रिय विद्यार्थी रहा। विद्यार्थियों तथा शिक्षकों के बीच सम्मानित करते हुए निदेशक ब्रजेश कुमार मिश्र ने कहा कि परिस्थिति चाहे कुछ भी हो दृढ़ संकल्पित होकर परिश्रम करने वाले विद्यार्थी अपनी मंजिल को प्राप्त कर हीं लेते हैं इसका प्रत्यक्ष उदाहरण मनीष है।उन्होंने मनीष को मेडिकल की पढ़ाई के दौरान और बेहतर करने की शुभकामना दी तथा विद्यालय के विद्यार्थियों को मनीष से प्रेरणा लेकर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।विदित हो कि एस डी मेमोरियल एकेडमी से पढ़े करीब आधा दर्जन विद्यार्थी मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं।इस मौके पर प्राचार्य अरुण कुमार अमरेंद्र कुमार मिश्र मृत्युंजय पांडे इरशाद अंसारी जयप्रकाश पांडेय धर्मेंद्र पासवान देवकीर्ति टोप्पो अंशु जायसवाल अनिमा कुजूर मीणा केरकेट्टा बबीता कुमारी नसरीन, अनामिका तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।




