नौडीहा सड़क जाम से मिलेगा लोगों का निजात 21 करोड़ की लागत से बनेगी बाईपास सड़क, वित्त मंत्री

नौडीहा सड़क जाम से मिलेगा लोगों का निजात 21 करोड़ की लागत से बनेगी बाईपास सड़क, वित्त मंत्री।

नौडीहा बाजार/पप्पू यादव

नौडीहा बाजार पलामू जिले के छतरपुर विधायक सह झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के अनुशंसा पर नौडीहा बाजार बाईपास सड़क के निर्माण की स्वीकृति पथ निर्माण विभाग, झारखण्ड के द्वारा दे दी गई है। यह पथ नौडीहा बाजार (थाना मोड़), तुरकाडीह, धोबनी, नीमा, हरिना, बारा होते हुए झारखण्ड-बिहार को जोड़ता है। नौडीहा बाजार की सड़क संकीर्ण होने के कारण घंटों जाम का सामना करना पड़ता है। बाईपास सड़क के निर्माण से जाम की स्थिति समाप्त हो जाएगी। बाईपास सड़क का निर्माण नौडीहा बाजार थाना मोड़ से बारा तक कराया जाएगा।