मुखिया शब्बीर आलम की नई पहल, सोशल मीडिया क्रिएटर्स को मिलेगा सम्मान और नया मंच

मुखिया शब्बीर आलम की अनोखी पहल—तेलोडीह पंचायत के सोशल मीडिया क्रिएटर्स को मिलेगी नई उड़ान!

गिरिडीह जिले की तेलोडीह पंचायत में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को प्रोत्साहित करने की एक अनोखी पहल शुरू होने जा रही है।

जिस तरह झारखंड सरकार राज्य के पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया क्रिएटर्स को प्रोत्साहित करने की दिशा में पहल कर रही है, उसी तर्ज पर अब तेलोडीह पंचायत के मुखिया शब्बीर आलम ने पंचायत स्तर पर स्थानीय सोशल मीडिया क्रिएटर्स को एक नया मंच देने का निर्णय लिया है।

इसी पहल की शुरुआत के रूप में आज शाम 06:00 बजे पंचायत सचिवालय, तेलोडीह में तेलोडीह पंचायत क्षेत्र के सभी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए सम्मान समारोह सह बैठक आयोजित की गई है।

इस बैठक में पंचायत के सोशल मीडिया क्रिएटर्स को सम्मानित करने के साथ-साथ पंचायत की विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यों, सरकारी योजनाओं और पंचायत की उपलब्धियों को सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाने को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी।

इस पहल के तहत पंचायत के स्थानीय इंफ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को वीडियो एवं रील्स के माध्यम से पंचायत की सकारात्मक गतिविधियों और विकास कार्यों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

इसका उद्देश्य सिर्फ सोशल मीडिया क्रिएटर्स को आगे बढ़ाना ही नहीं, बल्कि पंचायत के विकास कार्यों की सही जानकारी हर व्यक्ति तक पहुंचाना और लोगों को जागरूक करना भी है।

मुखिया शब्बीर आलम की यह पहल निश्चित रूप से स्थानीय युवाओं और सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए एक नई उम्मीद और नई उड़ान का अवसर साबित हो सकती है।