मुखिया पति के खाते में पीएम आवास की किस्त पहुंची, मचा हड़कंप

मुखिया पति के नाम पर पीएम आवास में पहली किस्त आया बैंक में।

पलामू जिले के तरहसी प्रखंड के सुदूरवर्ती इलाका कसमार पंचायत के मुखिया पति अरविंद गुप्ता के खाते में पीएम आवास की पहली किस्त पहुंच गई है बताते चले की आयोग्य लाभुक होने के बावजुद भी किस तरह से मुखिया पति के खाते में पीएम आवास की पहली किस्त कैसे पहुंची यह सवाल पदाधिकारियों से खड़ा हो रहा है लेकिन इस ममले में कसमार के पंचायत सेवक निलेश तिवारी से बात चित हुई तो मीडिया कर्मी को कहा की गलती से कोऑर्डिनेटर द्वारा मुखिया पति अरविंद गुप्ता के खाते में पीएम आवास की पहली किस्त चला गया है उसे रिकवर करने का आदेश दे दिया गया है फिलहल ममले की पुरे तरह से जांच किया जा रहा है
मीडिया कर्मी जब कसमार पंचायत के मुखिया पति अरविंद गुप्ता से बात की तो उन्होंने बतलाया की गलती से हमारे खता में पीएम आवास की पहली किस्त आया है उस हम रिकवरी करवाने का अधिकारियों से बात किया हूं।