मर गई मां की ममता! जुड़वां बच्चों की हत्या, हमेशा के लिए खामोश हो गईं आवाजें

0
download (4)

ओडिशा में एक महिला ने अपने तीन महीने के जुड़वां बच्चों को कुएं में फेंककर पर मार डाला। महिला के बारे में संदेह है कि वह पोस्टपार्टम डिप्रेशन (प्रसवोत्तर अवसाद) से पीड़ित थी। पुलिस ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीन महीने के जुड़वां बच्चों में एक लड़की और एक लड़का था। अंगुल जिले के पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने 27 वर्षीय तपस्विनी साहू को हत्या के एक दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपने बच्चों को बसाला गांव के मुंडाधिपी साही में घर के पीछे मौजूद कुएं में फेंका था। बच्चों का जन्म 11 अक्टूबर को हुआ था। महिला का पति सुनील एक छोटा व्यापारी है। जुड़वां बच्चे उनकी पहली संतान थे।

गुरुवार शाम को जब महिला दूध लेने के लिए बाहर गई थी तो उस वक्त दोनों बच्चे सो रहे थे। जब वह वापस आई तो बच्चे वहां नहीं थे। परिवार और उनके पड़ोसियों द्वारा काफी खोजबीन के बाद बच्चों के शव कुएं में तैरते हुए पाए गए। बच्चों को कुएं में तैरते देख हड़कंप मच गया। फौरन स्थानीय लोग उन्हें बंटाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया। इस बीच परिवार को बच्चों की हत्या के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। गुरुवार की सुबह महिला ने अपने पति के सामने अपना अपराध कबूल कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed