“मोटरसाइकिल चोरी के मामले में फरार शशिकांत शर्मा के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, अगली कार्रवाई होगी कुर्की”
पलामू।।तरहसी थाना पुलिस ने मंगलवार शाम 4 बजे कोइरियाडीह सोनपुरा में मोटरसाइकिल चोर शशिकांत शर्मा पिता विनोद मिस्त्री के घर इस्तेहार चिपकाया।साथ ही कोर्ट में हाजिर होने की चेतावनी दी।न्यायालय में प्रस्तुत नहीं होने पर अगली कार्रवाई कुर्की की होगी।शशिकांत शर्मा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पांकी समेत अन्य जगहों पर मोटरसाइकिल चोरी करता था एवं तरहसी के बाइक मिस्त्री अवध विश्वकर्मा के यहां बेचने के लिए रख देता था।अवध उसे कमिशन लेकर बेचता था। इस सिलसिले में वर्ष 2020 में तरहसी के तत्कालीन पुलिस अवर निरीक्षक नेमधारी रजक ने अवध विश्वकर्मा के घर एवं दुकान में छापामारी कर चोरी की मोटरसाइकिल पकड़ी थी एवं चोर गिरोह का खुलासा किया था। शशिकांत को छोड़कर अन्य आरोपी पकड़े गए थे एवं जमानत पर बाहर हैं, लेकिन शशिकांत लगातार फरार चल रहा है।

