मोमिन कांन्फ्रेस के नेता हाजी जैनुल आबेदीन नहीं रहे

सदर प्रखंड क्षेत्र के आरा होलमगड़ा गांव निवासी मोमिन कांन्फ्रेस के नेता सह चतरा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी हाजी जैनुल आबेदीन नहीं रहे। रविवार की सुबह रांची के पारस अस्पताल में उनका निधन हो गया। बताया जाता है कि ब्रेन हैब्रेज के बाद रविवार की सुबह उन्हें सदर अस्पताल लाया गया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया था। रांची में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। हाजी जैनुल आबेदीन राजनीतिक गतिविधियों के साथ साथ सामाजिक गतिविधि में भी सक्रिय रहते थे। पूर्व में वह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष भी रह चुके थे। वर्तमान समय में वह बहुजन समाज पार्टी से जुड़े थे। इसी पार्टी के टीकट से वह लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था। इसके अलावा वह हज कमिटी के सदस्य भी रहे थे। इनके निधन की सूचना से चतरा में शोक की लहर है।

You may have missed