मोदी सरकार के बारह साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भवनाथपुर विधानसभा अंतर्गत सांसद ने चलाया विशेष जनसम्पर्क अभियान

मोदी सरकार के बारह साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भवनाथपुर विधानसभा अंतर्गत सांसद ने चलाया विशेष जनसम्पर्क अभियान
पलामू सांसद श्री विष्णु दयाल राम ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के बेमिसाल 12 साल पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आयोजित जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत आज पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत भवनाथपुर विधानसभा के श्री बंशीधर नगर में प्रबुद्धजनों क्रमशः श्री श्रीकांत मिश्रा (पंडित जी), श्री शारदा महेश प्रताप देव (वरिष्ठ नेता), श्री धीरेन्द्र चौबे (वरिष्ठ पत्रकार), श्री बचन उरांव (समाजसेवी), श्री सिद्धेश्वर लाल अग्रवाल (वरिष्ठ नेता), डॉ० सिद्धनाथ, श्री शंभू नाथ शुक्ला (समाज सेवी), डॉ० डी०सी० लाल अग्रवाल (रिटायर्ड प्रिंसिपल) एवं डॉ० शुक्ला प्रसाद (सेवानिवृत प्रोफेसर) एवं श्री रघुराज पाण्डेय (वरिष्ठ नेता) से मुलाकात कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी का पत्रक एवं पौधा देकर सम्मानित किया। इसी क्रम में सांसद श्री राम ने पाल्हे मध्य विद्यालय के मैदान में वृक्षरोपण अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया। फिर उन्होंने कार्यक्रम “स्वच्छता अभियान” के तहत पाल्हे के आशुतोष महादेव मंदिर में साफ -सफाई करते हुए लोगों को स्वच्छता का भी संदेश दिया। तत्पश्चात श्री बंशीधर नगर स्थित अमृत’ (AMRUT – Atal Mission for Rejuvenation and Urban Transformation) योजना के तहत बभंनी खांड डैम का जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण भी किया इसके बाद सांसद श्री राम ने नगर उंटारी ब्लॉक परिसर सांसद प्रतिनिधि कार्यालय का उद्घाटन एवं निरीक्षण किया।”प्रगति पथ यात्रा”कार्यक्रम के तहत उन्होंने विकास स्थलों एवं उच्च प्राथमिकता वाली परियोजनाओं जैसे श्री वंशीधर नगर एन० एच०-39 फोरलेन,अमृत भारत योजना के अंतर्गत नगर उंटारी स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इसी क्रम में श्री बंशीधर नगर गरबांध पी डब्लूडी रोड़ का निरीक्षण,श्री बंशीधर नगर से धुरकी CRIF पथ एवं अघौरा स्थित सोन कनहर पाइप लाइन परियोजना का अवलोकन एवं निरीक्षण भी किया और वस्तुस्थिति की अद्यतन जानकारी ली।जनसम्पर्क कार्यक्रम के बारे में सांसद श्री राम ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने “सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष” पूरे कर लिए हैं। इन वर्षों में देश ने आर्थिक मजबूती, गरीब कल्याण और बुनियादी ढांचे के विकास में अभूतपूर्व वृद्धि हासिल की है।माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ निरंतर प्रधानमंत्री के रूप में सेवा दे रहे हैं।प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत और मुफ्त राशन योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया है और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।महिलाओं के लिए आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के साथ-साथ संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं।UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) के जरिए डिजिटल क्रांति आई है और भारत दुनिया की सबसे तेजी से उभरती हुई प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया है।देश भर में राष्ट्रीय राजमार्गों, रेलवे, हवाई अड्डों और डिजिटल नेटवर्क के विस्तार से कनेक्टिविटी में सुधार हुआ है।अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत की कूटनीतिक स्थिति मजबूत हुई है और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को गति मिली है।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री रघुराज पाण्डेय, श्री शारदा महेश प्रताप देव जिला सांसद प्रतिनिधि श्री प्रमोद चौबे, श्री इन्द्रमणि जायसवाल, निजी सचिव अलख दुबे,सांसद प्रतिनिधि श्री मथुरा पासवान, श्री राजेन्द्र यादव, श्री अवध बिहारी प्रसाद, श्री अलख निरंजन प्रसाद, श्री विनय चौबे, श्री धीरेन्द्र चौबे, श्री सुखलेश राय, श्री अविनाश कुमार सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्तागण उपस्थित थे।