गढ़वा में स्थायी लोक अदालत पर जागरूकता कार्यक्रम, लोगों को दी जानकारी

माननीय उच्च न्यायालय झालसा रांची के दिशा निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा श्री मनोज प्रसाद एवं सचिव श्रीमती निभा रंजना लकड़ा मैडम के आदेश से प्रखंड कार्यालय सभागार गढ़वा में आज दिनांक 22 जून 2026 को स्थाई लोक अदालत पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम किया गया इसके मुख्य अतिथि स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष ने लोक उपयोगिता सेवा के अंतर्गत वायु ,जल, सड़क,रेल यातायात माल वाहन सेवा पर जानकारी दिए वी डि यो श्री नरेंद्र नारायण ने उपस्थित आम जनमानस से स्थाई लोक अदालत में सुलहनीय मामले का निष्पादन हेतु आग्रह किया नव पदस्थापित अंचल अधिकारी ओम प्रियदर्शी गुप्ता ने न्यायालय प्रक्रिया से बचकर स्थाई लोक अदालत में समस्या का समाधान के लिए अपील किया स्थाई लोक अदालत के सदस्य मनोज कुमार द्विवेदी एवं मिस तृप्ति ने स्थाई लोक अदालत में सरल प्रक्रिया के तहत बिजली, पानी, टेलीफोन, अस्पताल औषधालय के मामले को स्थाई लोक अदालत में लाकर समझौता से निपटारा करने पर बोल दिया और इसकी अपील कहीं भी नहीं की जा सकती है इसकी जानकारी प्रदान किया पी एल बी मुरली श्याम तिवारी ने मंच का संचालन करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार अंतर्गत स्थाई लोक अदालत में आम गरीब अंतिम व्यक्ति जो अभावग्रस्त है तथा जिनके छोटे-मोटे मामले का निष्पादन नहीं हो पता है उनके लिए स्थाई लोक अदालत अत्यंत सुलभ एवं निः शुल्क समाधान कराने का वैकल्पिक मंच है इसलिए सभी जनता जनार्दन से आग्रह है कि आप इसका प्रचार प्रसार करें ताकि छोटे-मोटे मामले से ग्रसित लोग इसका लाभ उठा सके साथ ही सरकार द्वारा संचालित कई महत्वपूर्ण योजनाएं चल रही है जिसके अंतर्गत विधवा अनाथ के बच्चों जिनका देखरेख करने वाला कोई नहीं है वैसे अनाथ बच्चों के लिए स्पॉन्सरशिप योजना चलाई जा रही है जिसे जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से बाल कल्याण समिति के द्वारा 4000 पर प्रति माह अनाथ परिवार को सहायता राशि प्रदान की जाती है जिसकी जानकारी दिया गया पीएलवी कृष्णानंद दुबे ने लोक उपयोगिता सेवा संबंधी विवाद जो अभी न्यायालय में नहीं आए हैं उसे सुबह समझौता के सड़क रेल यातायात,डाक तार या टेलीफोन सेवा,अस्पताल, औषधालय सेवा के मामले में कोई विवाद होने पर निशुल्क स्थाई लोक अदालत में एक प्रार्थना पत्र दे कर बिना अधिवक्ता तथा स्वयं के बातचीत समझौते के तहत निपटारा कराया जाता है इस अवसर पर लगभग 250 महिला पुरुष उपस्थित रहे