मनिका- प्रखंड स्तरीय स्कूल रुआर 2026 उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन

मनिका- प्रखंड स्तरीय स्कूल रुआर 2026 उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन

मनिका- मनिका रा०+2 उच्च विद्यालय में दिन गुरुवार को स्कूल रुआर -2026 के तहत एकदिवसीय प्रखंड स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनिका विधायक प्रतिनिधि दरोगी प्रसाद यादव के साथ प्रखंड बीससूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिसमें बच्चों को स्कूल से जोड़ने पर चर्चा की गई। वही कार्यक्रम में उपस्थित विधायक प्रतिनिधि दरोगी प्रसाद यादव ने अपने संबोधित में कहा कि स्कूल रुआर-2026 सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, साथ ही ड्रॉप आउट बच्चों को वापस स्कूल से जोड़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए। वहीं प्रखंड बीससूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जो बच्चे विद्यालय की मुख्यधारा से दूर हो गए हैं उन्हें विद्यालय से जोड़ते हुए पुन: नामांकन कराना अत्यंत आवश्यक है। आगे उन्होंने कहा कि विद्यालय में बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने और नियमित उपस्थिति बनाए रखने के लिए सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रयास करना चाहिए, ताकि वह बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सके। कार्यक्रम में सभी प्रभारी एच०एम, बीपीओ निकेत गुप्ता, सी०आर०पी एवं आर०टी शामिल रहे।