मनिका में एसटीएस कंप्यूटर सेंटर खुला: नगर अध्यक्ष ने फीता काट कर किया उद्घाटन

मनिका में एसटीएस कंप्यूटर सेंटर खुला: नगर अध्यक्ष ने फीता काट कर किया उद्घाटन।

मनिका- मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित पचफेड़ी चौक के समीप नागेंद्र भारती के मकान में बुधवार को एसटीएस कंप्यूटर सेंटर का उद्घाटन लातेहार नगर अध्यक्ष महेश सिंह, मनिका प्रमुख प्रतिमा देवी, समाजसेवी सुरेंद्र पासवान, झामुमो किसान मोर्चा जिला सचिव सिकेश्वर राम, सांसद प्रतिनिधि विश्वनाथ राय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उद्घाटन के उपरांत नगर अध्यक्ष महेश सिंह ने कहा कि मनिका जैसे क्षेत्र में कंप्यूटर शिक्षा का प्रसार समय की मांग है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे कोचिंग सेंटर युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे । एसटीएस संस्थान के निर्देशक अनुज मंदिरवार ने बताया कि उनका लक्ष्य गांव के बच्चों और युवाओं को गुणवत्तापूर्ण कंप्यूटर शिक्षा प्रदान करना है। उनका उद्देश्य है कि ग्रामीण युवा डिजिटल युग में आगे बढ़ सके। वही समाजसेवी सुरेंद्र पासवान ने कहा कि मनिका में कंप्यूटर सेंटर खुल जाने से यहां के बच्चे कंप्यूटर कोर्स का लाभ ले सकेंगे। वर्तमान तकनीकी युग में कंप्यूटर शिक्षा रोजगार प्राप्ति के लिए बेहद आवश्यक हो गई है। वही आज का समय में कंप्यूटर का ज्ञान अति महत्वपूर्ण है, इसका लाभ लेना चाहिए। इसके साथ ही समाजसेवी सुरेंद्र पासवान ने एसटीएस संस्थान के निर्देशक अनुज मंदिरवार को शुभकामना दी। और क्षेत्र के लिए एक सराहनीय पहल बताया।

You may have missed