मनिका कांग्रेस कार्यालय में पूर्व सांसद कार्तिक उरांव की 101वीं जयंती मनाई गई
मनिका कांग्रेस कार्यालय में पूर्व सांसद कार्तिक उरांव की 101वीं जयंती मनाई गई।
मनिका- मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की 101वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि दरोगी प्रसाद यादव तथा कांग्रेस जिला महासचिव सुरेंद्र भारती ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जन्म कुरूख समुदाय में झारखंड के गुमला जिले के करौंदा टोली नामक गांव में हुआ था। उन्होंने 1947 के भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया था, वे एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे। वे 1967 मे पहली बार संयुक्त बिहार में लोहरदगा लोकसभा सीट से संसद सदस्य चुने गए। वे अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद संगठन के संस्थापक थे। वही कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष दरोगी प्रसाद यादव, बीससूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, जिला कांग्रेस महासचिव सुरेंद्र भारती, बीससूत्री सदस्य तस्लीम अंसारी, पूर्व मुखिया संजय सिंह, कांग्रेस पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने बिशुनबांध पंचायत कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त अध्यक्ष शिवचंद यादव उपाध्यक्ष रवानी अंसारी, उपाध्यक्ष जुमराती अंसारी, सचिव रियाज अंसारी, अकबर अंसारी, गुलाब यादव, अखिलेश यादव, महेश यादव, हफिज अंसारी, सरबजीत भईया, रिंकू यादव पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र दिया। मौके पर कांग्रेस सचिव गुलामहुसैन,बड़काडीह पंचायत अध्यक्ष सरवर अंसारी सहित अनेको कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे


