बेमौसम बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी, फसलें बर्बाद होने की आशंका

बेमौसम बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी, फसलें बर्बाद होने की आशंका

आशिष कुमार

धुरकी प्रतिनिधि// गढ़वा धुरकी प्रखंड क्षेत्र में बेमौसम बारिश ने किसानों की मुसीबतें बढ़ा दी है,धुरकी में हुई बारिश ने खेतों में इन दिनों धान की फसल पक कर तैयार खड़ी है और कुछ खेतों में धान की कटाई का काम भी शुरू हो गया है। कटी फसल खेत में सूखने के लिए पड़ी थी मगर बीते दो दिन में हुई बारिश ने किसानों का काम खराब कर दिया।

किसान अनिल कोरवा

वही किसानो का कहना है कि अगर बारिश बंद नहीं हुई तो उनकी पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी फसल पक कर तैयार है, लेकिन पानी गिरने के कारण पूरी फसल बर्बाद हो रही है. पानी के चलते फसल की जड़ें सड़ने लगी हैं और फसल की गुणवत्ता तेजी से खराब होते जा रही है ।

किसान गणेश कोरवा

धान की फसल खेतों में पानी गिरने से कटाई मुश्किल हो गई है और फसल सड़ने का डर है.अगर जल्द ही बारिश बंद नहीं हुई तो उनकी पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी.

किसान कन्हाई राम,

बेमौसम बारिश ने मेहनत पर पानी फेर दिया है. धान की फसल कटाई के लिए तैयार थी, लेकिन बारिश ने साल भर की मेहनत पर पानी फेर दिया. अगर और एक दो दिनों तक ऐसा ही मौसम रहा तो खेतों से फसल को निकालना मुश्किल हो जाएगा।