मनिका डिग्री कॉलेज के समीप सड़क दुर्घटना में खेल शिक्षक की मौत
मनिका डिग्री कॉलेज के समीप सड़क दुर्घटना में खेल शिक्षक की मौत।
मनिका- मनिका थाना क्षेत्र के डिग्री कॉलेज के समीप शुक्रवार की सुबह सड़क दुर्घटना में खेल शिक्षक कोमल टोप्पो की मौत हो गई। मृतक का पहचान बरवाडीह प्रखण्ड के बढ़नियां गांव के रुप में की गई। और संत कालारेट स्कूल बरवाडीह में खेल शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन लातेहार से पलामू की ओर जा रहा था। वहीं कोमल टोपनो अपने मोटरसाइकिल से बरवाडीह से लातेहार जा रहा था। इसी दौरान मनिका डिग्री कॉलेज के पास दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। सड़क हादसे के बाद कोमल टोपनो को ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिका लाया। वहीं डॉ क्षितिज कुजूर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। थाना प्रभारी शशि कुमार ने बताया कि पिकअप और बाइक को जब्त कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दी गई है।


