महुआडांड: मोटरसाईकिल चोरी कर भाग रहे अपराधकर्मी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

महुआडांड प्रखंड मुख्यालय स्थित बड़ाईक टोली से मोटरसाईकिल चोरी कर भाग रहे अपराधकर्मी को महुआडांड थाना पुलिस ने खदेड़ कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार अपराधी (किशोर) अब्दुल कादीर उर्फ लफड़ा उर्फ समीर, उम्र- लगभग 17 वर्ष, पिता- मनोवर आलम उर्फ मनोवर अंसारी, ग्राम अम्बाटोली, थाना- महुआडांड़, जिला- लातेहार का रहने वाला है।
इस संबंध में महुआडांड थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी अब्दुल कादीर को विधिवत निरुद्ध कर माननीय न्यायालय, लातेहार में उपस्थापन पश्चात् सुधार गृह, पलामू भेज दिया गया है । थाना प्रभारी ने बताया कि यह पूर्व में भी मोबाईल चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। वहीं मोटरसाईकिल चोरी में संलिप्त एक और अपराधी नूरनवाज अंसारी मौके से फरार हो गया है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है ।
मनोज कुमार थाना प्रभारी महुआडांड़ ने अपराधियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह के घटनाकारित करने वाले अपराधकर्मियों एवं संलिप्त लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा तथा क्षेत्र के शांति-व्यवस्था भंग करने वाले के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ा जाएगा।