महुआडांड: आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेक महुआडांड में एकदिवसीय कार्यशाला का किया गया आयोजन

महुआडांड: आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेक महुआडांड में एकदिवसीय कार्यशाला का किया गया आयोजन।

राष्ट्र निर्माण में स्वदेशी ही बड़ी शक्ति : हरिकृष्ण सिंह, पूर्व विधायक।

महुआडांड

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर बुधवार को महुआडांड प्रखंड मुख्यालय स्थित जिला डाक बंगला परिसर में महुआडांड भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सह प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरिकृष्ण सिंह शामिल हुए। कार्यशाला का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यशाला में उपस्थित लोंगो को संबोधित करते हुए हरिकृष्ण सिंह ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में स्वदेशी ताकत ही सबसे बड़ी शक्ति है। यदि हर घर में स्वदेशी अपनाया जाएगा तो आत्मनिर्भर भारत का सपना जल्द ही साकार हो जाएगा। यह केवल आर्थिक सशक्तिकरण का मंत्र नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और स्वाभिमान से जुड़ा अभियान है। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि हर घर स्वदेशी घर घर स्वदेशी संकल्प अभियान भारत को आर्थिक मजबूती में सहायक बनेगा। साथ ही, स्थानीय कारीगर, किसान और छोटे उद्योग से भारत सशक्त होगा। इस अवसर पर भाजपा के मंडल महामंत्री सुनील जायसवाल, प्रशांत सिंह, आनंद किशोर नाथ शाह, दिलीप प्रसाद, केश्वर जायसवाल आदि की भाजपाई मौजूद थे।