महुआडांड़ कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि।
महुआडांड़ कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि।
प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में कार्यकताओं द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। गांधी जी की चित्र पर माल्यार्पण किया गया। उपप्रमुख सह कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष अभय मिंज ने कहा बापू के इस बलिदान की याद में और उन्हें सम्मान देने के लिए 30 जनवरी का दिन शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत की आजादी, विकास और समृद्धि के लिए अपना जीवन तक बलिदान कर दिया। आज बापू की वजह से ही हम सब आजाद हवा में सांस ले रहे हैं। गांधी जी के साधारण व्यक्तित्व और साधनापूर्ण जीवन ने सिर्फ भारत को ही नहीं, बल्कि विश्व को शांति, अहिंसा, सद्भाव का रास्ता दिखाया। मौके पर झारखंड प्रदेश प्रतिनिधि इफ्तेखार अहमद, कांग्रेस युवा प्रखण्ड अध्यक्ष अमीर सुहेल,कांग्रेस नेता रामनरेश ठाकुर, मुखिया सुषमा कुजूर ,रानू खान, नूरूल अंसारी राहुल कुमार, कन्हैया कुमार, ख़ुसदिल खान, अफरोज अंसारी राजेश ठाकुर सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
