वियतनाम में सड़क हादसा, झारखंड के दो युवकों की मौत; शव भारत लाने की कोशिश जारी

बेहतर रोजगार की तलाश में वियतनाम गए झारखंड के दो युवकों की सड़क हादसे में मौ*त हो गई। रांची के 24 वर्षीय राजा कुमार और जमशेदपुर के 23 वर्षीय विनय वहां योग ट्रेनर के रूप में काम कर रहे थे।

25 सितंबर को Da Lat में तेज बारिश के दौरान स्कूटर फिसलकर कार से टकरा गया। राजा की मौके पर ही मौ*त हो गई, जबकि विनय ने दो दिन बाद अस्पताल में दम तोड़ दिया।

अब दोनों परिवार शव भारत लाने के लिए आर्थिक मदद और जरूरी कागजी कार्रवाई जुटा रहे हैं। राजा के शव को लाने में करीब 14–20 लाख रुपये, जबकि विनय के मामले में 10 लाख रुपये से अधिक खर्च का अनुमान है।

दो परिवारों की उम्मीदें अब अपनों के अंतिम दर्शन के इंतजार में टिकी हैं।