महावीर मंडली बाना मनाएगी 200वें मंगलवारीय सुंदरकांड पाठ का ऐतिहासिक पड़ाव
महावीर मंडली बाना के 200वां अखंड साप्ताहिक मंगलवारीय संगीत मय पाठ का भव्य आयोजन मंगलवार को किया जाएगा। बाना गांव स्थित हनुमान मंदिर के परिसर में दिव्य एवं भव्य संगीतमय श्री सुंदरकांड पाठ मंगलवार की संध्या 7:00 बजे से किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए महावीर मानस मंडली बाना के दिवाकांत पाठक ने बताया कि मानस मंडली गढ़वा से प्रेरणा लेकर हनुमान मंदिर बाना में विगत 4 वर्षों से प्रत्येक मंगलवार को साप्ताहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन करते आ रहे हैं, जिसका 200वा सप्ताह पूर्ण हो रहा है जिसे यादगार बनाने के लिए भव्य एवं दिव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मानस मंडली गढ़वा शिव ढोड़ा श्रृंगार मंडली गढ़वा, लगमा, रेजो हारादाग के सभी मानस प्रेमी एवं अगल-बगल के गांव के मानस प्रेमी लोग इस दिव्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री सुंदरकांड पाठ के बाद महाप्रसाद का भी वितरण किया जाएगा उन्होंने अगल-बगल के सभी मानस प्रेमियों से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में सद्भाव एवं शांति का माहौल उत्पन्न होता है।

