मेदिनीनगर में मोहर्रम जनरल चुनाव की घोषणा, बैलेट पेपर से होगा मतदान

अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन की बैठक में बड़ा फैसला, वोटिंग से होगा मोहर्रम जनरल का चुनाव
मेदिनीनगर। अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन के सदर मुस्तफा कमाल के नेतृत्व में रविवार को मोहर्रम के जनरल चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक अंजुमन के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जनरल महताब आलम एवं पिंटू ने संयुक्त रूप से की। बैठक में शहर के विभिन्न मोहल्लों के ताजियादार, अखाड़ेदार, सदर, सेक्रेटरी तथा बड़ी संख्या में हुसैनी भाई उपस्थित रहे।
जनरल पद के लिए नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 2 जून को शाम 5:00 बजे तक निर्धारित की गई है। वहीं नाम वापसी एवं स्क्रूटनी की प्रक्रिया 3 जून को संपन्न होगी। चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से कराया जाएगा, 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के व्यक्ति ही मतदान में भाग ले सकेंगे। मतदान 7 जून, रविवार को पहाड़ी मोहल्ला स्थित कर्बला में कराया जाएगा। चुनाव संचालन समिति ने स्पष्ट किया कि दोपहर 2:00 बजे के बाद कर्बला का मुख्य दरवाजा बंद कर दिया जाएगा और उसके बाद किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए 15 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।