महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती एवं ‘स्वच्छता ही सेवा’ – अभियान का आयोजन

0
06af8c49-8deb-4157-ac56-8aadd30eea06

महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती एवं
‘स्वच्छता ही सेवा’ – अभियान का आयोजन

दिनांक – 02/10/2024
ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में 2 अक्टूबर 2024 दिन बुधवार को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। विद्यालय के प्राचार्य डॉ॰ ए॰ के॰ सिंह के द्वारा उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया गया। पश्चात् अध्यापकों के द्वारा उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। तत्पश्चात् स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत विद्यालय के स्वच्छता समूह ने अपने विद्यालय परिसर एवं निकट मार्ग पर स्वच्छता अभियान चलाया। विद्यालय के प्राचार्य ने मौके पर मौजूद शिक्षकों छात्रों एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरुक भी किया।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ॰ ए॰ के॰ सिंह ने अपने संदेश में कहा कि-गांधीजी का स्वतंत्रता में अहम योगदान था। गांधीजी हमेशा अहिंसा के रास्ते पर चलते थे अतः वे लोगों से आशा करते थे कि वे भी अहिंसा का रास्ता अपनाएँ। डॉ. सिंह ने शास्त्री जी को याद करते हुए कहा कि वे सच्चे गांधीवादी थे जिन्होंने अपना सारा जीवन सादगी से व्यतीत कर उसे गरीबों की सेवा में ही लगाया।
प्राचार्य ने अभियान में भाग लेने के लिए छात्रों, शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों को विशेष धन्यवाद दिया। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल सभी सामाजिक एवं जन-जागरुकता संबंधी अभियानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता रहा है। विद्यालय द्वारा सामाजिक-जागरुकता हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आगे कहा कि गांधी जी स्वच्छता को पूजा के समतुल्य मानते थे। स्वच्छता अभियान द्वारा हमें प्रत्येक दिवस कम से कम एक घंटा अपने समीपस्थ स्थानों को स्वच्छ बनाए रखने में योगदान देना चाहिए। स्वच्छ परिसर में स्वस्थ व्यक्ति एवं स्वस्थ विचार फलते-फूलते हैं इसलिए हमें अपने निवास एवं कार्यस्थल को स्वच्छ रखने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए।
इस अभियान में विद्यालय के छात्रों, शिक्षकों एवं सहयोगी कर्मियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed