मेसो क्षेत्र में सरकारी सुविधाओं से वंचित दिव्यांग ददन सिंह, प्रशासन से मदद की गुहार

पलामू के मेसो क्षेत्र में सरकारी सुविधाओं से वंचित विकलांग व्यक्ति

पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड अंतर्गत बकोरियाँ पंचायत के बंसी टोला निवासी ददन सिंह (पिताः महेश्वर सिंह, उम्र लगभग 40 वर्ष) आज भी बुनियादी सरकारी सुविधाओं से वंचित हैं।
इनका विकलांगता प्रमाण पत्र अभी तक नहीं बना है। न तो विकलांग पेंशन मिल रही है और न ही आवास योजना का लाभ। किसी भी प्रकार की सरकारी सुविधा इन्हें आज तक नहीं मिली है।
पूरे पलामू जिले में मात्र दो पंचायतें—रबदा और बकोरियाँ—मेसो क्षेत्र के अंतर्गत आती हैं। इन दोनों पंचायतों में पेसा कानून भी लागू किया गया है। फिर भी इन क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं पर अब तक पर्याप्त संज्ञान नहीं लिया गया है।
ददन सिंह जैसे कई लोग वर्षों से इंतजार कर रहे हैं। प्रशासनिक स्तर पर इनके दुख-दर्द को सुनने और समाधान करने का प्रयास नहीं हो सका।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पेसा कानून लागू होने के बावजूद इन दो पंचायतों में विकास योजनाओं और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही तरीके से नहीं पहुंच पा रहा है।
मांगः
तुरंत ददन सिंह का विकलांगता प्रमाण पत्र बनाया जाए।
विकलांग पेंशन और आवास योजना का लाभ दिलवाया जाए।
मेसो क्षेत्र की इन दोनों पंचायतों में पेसा कानून के तहत विशेष निगरानी और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
यह मामला प्रशासनिक संज्ञान और त्वरित कार्रवाई की मांग करता है।