मेराल में बारिश बनी आफत, एनएच-39 पर जलजमाव से लोग परेशान
मेराल में बारिश बनी आफत, एनएच-39 पर जलजमाव से लोग परेशान
मेराल क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। नेनुआ मोड़ के समीप एनएच-39 पर नव निर्मित फ्लावर के नीचे समुचित नाली नहीं बनने के कारण आसपास के कई मकानों के पास भारी जलजमाव हो गया है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को अपने घरों तक आने-जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लगातार हो रही बारिश के बीच नेनुआ मोड़ के समीप एनएच-39 पर जल निकासी की व्यवस्था की पोल खुल गई। नव निर्मित फ्लावर के नीचे सही तरीके से नाली का निर्माण नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क किनारे और आसपास के घरों के पास जमा हो गया। पानी लोगों के घरों के दरवाजे तक पहुंचने लगा, जिससे स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान ही पानी निकासी की समुचित व्यवस्था की जाती तो आज यह स्थिति पैदा नहीं होती। जलजमाव के कारण घरों से निकलना और वापस लौटना भी मुश्किल हो गया है।
लोगों की शिकायत के बाद विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन और अंचलाधिकारी यशवंत नायक की पहल पर कंस्ट्रक्शन कंपनी एमजीसीपीएल ने मौके पर जेसीबी भेजी। इसके बाद ड्रेनेज की खुदाई कर पानी की निकासी का प्रयास शुरू किया गया।
हालांकि, ड्रेनेज की खुदाई के बाद एक नई समस्या खड़ी हो गई। पीछे स्थित मकानों में रहने वाले लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पानी की निकासी के लिए गड्ढा खोद दिया गया, लेकिन लोगों के आवागमन की कोई व्यवस्था नहीं की गई


