पलामू सिंचाई पाइपलाइन योजना पर उठे सवाल, घटिया निर्माण के आरोप; किसानों ने की जांच की मांग
पलामू में सिंचाई पाइपलाइन योजना के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप,जांच की मांग
रांकी कला रबदी पुल के कुछ ही दूरी पर में औरंगा नदी पर बन रही पलामू सिंचाई पाइपलाइन योजना की गुणवत्ता पर उठे सवाल,अधिकारियों से जांच कराने की मांग
ग्रामीण किसानों द्वारा पेटी कॉन्ट्रैक्ट संवेदक द्वारा अनियमिता का आरोप लगा रहे हैं,
सिटी न्यूज़ झारखंड प्रखंड संवाददाता:सुरेंद्र कुमार
बुधवार 28 अक्टूबर 2026
बरवाडी़ह:पलामू जिले में सिंचाई सुविधा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से रांकीकला रबदी पुल के कुछ ही दूरी पर औरंगा नदी पर सिंचाई पाइपलाइन योजना का निर्माण कराया जा रहा है,हालांकि, निर्माण कार्य में संवेदक द्वारा कथित रूप से घटिया गुणवत्ता का काम किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है,इसको लेकर योजना की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं,
आरोप है कि निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। यदि निर्माण कार्य में अनियमितता बरती जा रही है,तो इससे योजना की गुणवत्ता और उसकी उपयोगिता प्रभावित हो सकती है,सिंचाई के लिए बनाई जा रही इस महत्वपूर्ण योजना का उद्देश्य किसानों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है,ऐसे में निर्माण कार्य का गुणवत्तापूर्ण होना आवश्यक है,
मामले को लेकर जिले के संबंधित अधिकारियों से योजना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की जा रही है,मांग है कि निर्माण स्थल का निरीक्षण कर कार्य में इस्तेमाल की जा रही सामग्री और निर्माण की गुणवत्ता की जांच की जाए,यदि जांच में किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने आती है,तो संबंधित संवेदक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए,
अब देखना होगा कि संबंधित विभाग के अधिकारी इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाते हैं, इस कार्य को वर्षों पहले शिलान्यास बीत जाने के बावजूद भी अभी तक कार्य अधूरा रहने से किसानों में नाराजगी जताई जा रही है,इस कार्य को गुणवत्ता को अधिकारियों द्वारा जांच नहीं होने पर खबर को फिर से प्रकाशित की जाएगी,


