मेराल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग महोत्सव, सुबह 7 बजे से होगा आयोजन

मेराल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून रविवार को प्रातः 7 बजे से मेराल हाई स्कूल मैदान में प्रखंड स्तरीय भव्य सामूहिक योग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड प्रशासन एवं पतंजलि योग समिति सह भारत स्वाभिमान न्यास के संयुक्त तत्वाधान में किया जाएगा। कार्यक्रम में योगाभ्यास एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया जाएगा। योग के माध्यम से स्वास्थ्य, समृद्ध एवं सशक्त समाज तथा राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। पतंजलि योग समिति सह भारत स्वाभिमान न्यास के प्रखंड प्रभारी बलराम शर्मा
ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वास्थ्य जीवनशैली का आधार है। नियमित योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा व्यक्ति तनावमुक्त जीवन जी सकता है।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि अपने परिवार एवं इष्ट मित्रों के साथ समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं तथा योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लें।कार्यक्रम में प्रशासनिक पदाधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि तथा सामाजिक कार्यकर्ता भी होंगे शामिल।