“मेराल में आत्मनिर्भर भारत कार्यशाला का आयोजन, स्थानीय नेतृत्व ने दी अभियान को नई दिशा”
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के निर्देश पर मेराल में आत्मनिर्भर भारत का कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला की अध्यक्षता उत्तरी मंडल अध्यक्ष रुपू महतो के द्वारा किया गया उत्तरी मंडल के
प्रभारी राजकुमार मद्धेशिया ने कहा आत्मनिर्भर भारत अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दूरदर्शी है भाजपा की सरकार होने से भारत वैश्विक स्तर पर एक मजबूत और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में विकसित होकर अपनी छवि का निखार हो रहा है।मेराल दक्षिणी के प्रभारी हरेंद्र कुमार द्विवेदी ने कहा आत्मनिर्भर अभियान सफल बनाकर भारत अपनी बुलंदियों और उपलब्धियां को छूते हुए सदियों पुरानी अपने वासुदेव कुटुंबकम के आदर्श को स्थापित कर पूरे विश्व को प्रभावित कर रहा है।मंडल अध्यक्ष रुपू महतो ने कहा की इस अभियान के अंतर्गत देश की अर्थव्यवस्था बुनियादी ढांचा प्रौद्योगिकी , जनसंख्या तथा मांग के अवधारणा संबंधी पहल से सूक्ष्म लघु एवं मध्य उदमों सहित अन्य देसी उद्योगों का पुनरुद्धार हुआ है। करने का एक अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।कार्यशाला में जिला मंत्री महेंद्र सिंह जिला कार्य समिति सदस्य कृष्ण प्रसाद कुशवाहा चंद्रमणि पाठक अमित कुमार एवं राजेश यादव नरेश सिंह उपेंद्र गुप्ता रविशंकर सिंह वीरेंद्र चौधरी सुरेश शर्मा आनंद चंद्रवंशी सिकंदर पासवान भोला पासवान अनीस अंसारी शंभू मेहता सहित कई लोग शामिल थे।

